Tuesday, 25 October 2016

अक्षरविज्ञान भाग २

।। ओ३म् ।।

क्या मनुष्य  का बाप बंदर था ?



विकासवाद कहे या ह्रासवाद ' के उसपर कुछ कुल तीन प्रश्न उत्त्पन होते है । वह इस तरहा :-

१) क्या आदि सृष्टि में मनुष्य का बाप मनुष्य ही था, अथवा विकासवाद ( डार्विन थ्योरी ) के अनुसार क्रमक्रम किन्ही दूसरे प्राणियों ( बन्दर ) की शक्लो में होता हुआ ' यह मनुष्य ' वर्त्तमान मनुष्य हुआ ?

२) क्या आदि सृष्टिमें ' मनुष्य सृष्टि ' किसी एक ही स्थान पर हुई, अथवा पृथ्वी के भिन्न भिन्न भागोंमें ?

३) क्या मनुष्य कोई न कोई भाषा बोलता हुआ ही पैदा हुआ, अथवा उसने क्रम क्रम बहुत दिनके बाद कोई भाषा बनाली ?

     इन्ही प्रश्नों की सोच में पड़कर बहुधा लोग हैरान हो जाते है और मनमानी कल्पनाओं से काम लेकर भ्रम में पद जाते है । अतएव हम इन शंकाओ का यथा बुद्धि उत्तर देते हुए अपने कर्तव्य का पालन करते है । इस लेख में हम पहले प्रश्न का उत्तर देते है ।

     उत्तर तीनही प्रकारसे दिया जा सकता है । पहिला वैज्ञानिक रीतिसे अर्थात सृष्टिके नियमोंके अनुसार । दूसरा यूरोपीय विद्वानों के मतानुसार । तीसरा भारतीय प्राचीन ऋषियों के अनुसार । हम इन तीनों प्रश्नों के निर्णय में तीनो ही प्रकार के उत्तर देते है और निर्णय करना विचारशील पुरुषोंपर छोड़ते हैं ।

पहिले प्रश्न का उत्तर ।

     वेविलन के कबरोंसे जो मनुष्यों की लाशें निकलती है विद्वानोने उनको सात हजार वर्ष की पुराणी बताया है । वे वैसी ही है जैसे आज कलके मनुष्य है । इसी प्रकार स्पेन में गायोंकी तस्वीरे मिली है जो २० हजार वर्षकी है और वैसी ही है जैसी इन गौओंकी तथा खींचने वाले मनुष्य भी ऐसे ही कलगधारी थे जैसे अब है ।  देखो चिल्ड्रेन मैगजीन फरवरी १९१४ , इसके अतिरिक्त चीन के मरू मैदानों में खोदने से मनुष्य की जो वस्तियाँ पायी गई है । उस समय की है, जब वहाँ समुद्र नहीं था । वस्ती के बाद समुद्र का आना और न जानें कब रेत को छोड़कर चलाजाना, बता रहे है कि ' मनुष्य अपनी इसी शकल में लाखों वर्ष पूर्व भी इसी प्रकार का था जैसा अब है ' क्योंकि वहाँ जो मनुष्य संबंधी पदार्थ पाये गए है वैसे ही जैसे इस समय पाये जाते है । अतः हम इस विषयको संसारकी आयुके साथ जाँच ते है ।
     संसारकी आयु नियत करनेमें युरोपीय पंडितोंका मतभेद होते हुए भी जो संख्या आखिर में निर्धारित हुई है, हम नीचे देते है और गणित से इस बात की जाँच करते है कि क्या डार्विन का मत सत्य है ।

यूरोप के धर्मचार्योने अंतिम निर्णय लिखा है कि संसारको पैदा हुए ७०७१ वर्ष हुए ।

     पदार्थ विज्ञानी लोग गर्मी प्रकाश और गृह आदिके तारतम्य से जो समय नियत करते है वह ४०,००,००० चालीस लक्ष वर्ष है ।

     भूगर्भ विद्याके पंडितोने बड़ी सावधानी के साथ जाँच करके सिद्ध किया है कि पृथिवी दश करोड़ वर्ष की पुरानी है ।

     समुद्रविद्या विशारद ' प्रोफ़ेसर जोली ' ने समुद्र के खारी पानी की जांच करके बताया है और फैसला कर दिया है कि समुद्र का पानी, इस प्रकार खारी, दश करोड़ वर्ष में हो सकता है । इसी अंतिम निष्पत्ति की वजह ' जोली' महाशय को विलायती ' रॉयल सोसायटी ' सुवर्ण पदक देकर सम्मानित किया है ।

     पृथिवी का बनना जब आरम्भ हुआ था, रेडियम के द्वारा उस समय से लेकर आजतक का एक समय और निकाला गया है , जिसकी मर्यादा ,५०,००,००,००० साथ अरब पचास करोड़ वर्ष है । पर यह समय नियत करते करते आविष्कर्ता स्वयं कहता है कि ' ऐसे तो यह संख्या अनुमान से परे प्रतीत होती है परंतु वास्तव मे रेडियम की शक्तिसे सम्बन्ध रखनेवाली गणना का यह फल है ' अतः बड़े सोचके साथ ,५०,००,००,००० सात अरब पचास करोड़ वर्ष की पृथिवी ज्यादासे ज्यादा कही जाती है ।

इसपर पृथिवी पर कितने प्राणी और कितने वनस्पति, यह जान लेने पर परिणाम साफ़ निकल आयेगा ।

     कुछ वर्ष पूर्व स्पेंसर साहब ने अपने एजुकेशन नामी पुस्तक में लिखा था कि " वनस्पति विद्या के जानने वालोंने वनस्पति के जो भेद किये है उनकी संख्या ३,२०,००० तीन लाख बीस हजार तक पहुँची है और प्राणी शास्त्र के ज्ञाताओं की प्राणियोंकी जिन जिन तरह तरह की सुरतों से काम पड़ता है उनकी संख्या कोई २०,००,००० बीस लाख है " ( देखो शिक्षा प्रकरण पहिला विषय ६९ )।

     स्पेंसर के बाद और भी जांच हुई है और कई ला योनियाँ और नई खोजी है । भारत वर्ष की गणना करनेवालों ने तो ८४,००,००० चौरासी लक्ष योनियों की गिनती की है । इन सब बातोंको ध्यान में रखकर सुनो :-
     अगर हम २०,००० बीस हजार वर्ष पाहिले मनुष्य को दूसरी शकल में माने और इसी प्रकार तेईस लाख ( नहीं नहीं चौरासी लाख ) शक्लों में बीस बीस हजार वर्ष के बाद अन्तर मानें तो २३,००,००० × २०,००० = ४६,००,००,००,००० छियालीस अरब वर्ष होते है और यदि मनुष्य ( चीन की वस्ती के माफिक ) को १,००,००० एक लाक वर्ष पूर्व का माने और ८४,००,००० चौरासी लक्ष योनिके साथ गुणा करें ( जो ठीक है ) तो ८४,००,००० × ,००,००० = ८,४०,००,००,००,००० आठ खरब चालीस अरब वर्ष का समय चाहिए परंतु पृथिवी की आयु ( जो वेदके अनुसार अबतक १,९७,००,००,००० ) यूरोप के विद्वानोने अबतक दश करोड़ ही मानी है, जिससे यह विकासवाद का सिद्धांत गलत सिद्ध होता है ।

     यदि वे यह कहें कि नहीं, मनुष्य की लिंग ( शृंखला ) जगत भरके प्राणियोंके साथ नहीं है किंतु विशेष विशेष प्राणियोंके साथ है और इस प्रकारकी कई श्रेणियां है । आदी में बीज भी कई प्रकार के थे । तो हम कहेंगे कि यह नाम मात्र का ही विकासवाद है । क्योंकि ये तो सभी लोग वृक्ष के पाहिले बीज मानते है और सब बीजों को पृथक पृथक बताते हैं। 

अक्षरविज्ञान भाग १ =>  http://akshar-vigyan.blogspot.in/2016/10/blog-post.html
अक्षरविज्ञान भाग ३ =>  http://akshar-vigyan.blogspot.in/2016/10/blog-post_28.html

अक्षरविज्ञान भाग १

।। ओ३म् ।।

इसे विकासवाद कहे या ह्रासवाद ?

       शब्द के साथ अर्थका विचार करनेपर सहसा यह प्रश्न  उपस्थित  हो जाता है, कि "क्या शब्द के साथ अर्थका कोई स्वाभाविक  सम्बन्ध  है ? क्या आदि सृष्टि मे पैदा हुए मनुष्य  बोलते थे ? यदि बोलते थे तो शब्द अर्थका संयोग कुदरती रीतिसे उनको मिला था या क्या ? यदि अर्थज्ञानका सम्बन्ध  उनको पैदा होते ही मिला था तो किसकी ओरसे मिला था ? क्या कोई अन्तरिक्षमे ज्ञानरुपी चेतनशक्ति भी है ! " बस यहीं  तक प्रश्नों  की गति है । यहीं  तक प्रश्न श्रृंखला  चलती है। इस  भावको सामने रखकर प्राचीन कालके ऋषियों  ने  जो उत्तर  दिया है उसे हम यहाँ  नही लिखना चाहते किन्तु युरोपके विद्वानों ने  जो इसपर विचार किया है, जिसके अनुसार उनके शास्त्र  बने है, और जिन शास्त्रों को पढकर लोग विकासवादी हुए हैंउन विचारों कोउस श्रृंखला  को, थोडे से,सारांश  रुप में हम यहाँ  वर्णन कर देना चाहते है ।

( क ) आजतक के युरोपीय  विज्ञान का निचोड़  यह है कि " प्रकृति (मैटर) " का सूक्ष्मातिसूक्ष्म रुप ईथर ( आकाश ) है, उसमें  दो गुण है । पहिला-उसके परमाणुओं  में  गतिका होना, दूसरा-उसकी गर्मी का क्रमक्रम कम होना । परमाणुओं  कम्पन और तरंगबलसे, शब्द, प्रकाश, गर्मी और विद्युत  आदि होते है और उसके ही क्रमक्रम ठंडा होने से वायुवीय तरल और कठोर पदार्थ  बनते हैं । इसी प्रकार ग्रह उपग्रह भी बनते है, जिनमें  से हमारी पृथिवी भी एक है, यह सारा खेल एकमात्र ईथर ( आकाश ) का है । ईथर के पूर्व  उसपर सत्ता रखनेवाला कोई दूसरा  ईश्वर , परमात्मा  आदि नही है।

( ख ) पृथिवी के हो जानेपर उसमें  एक बीज पैदा हुआ, उस बीजकी अनेक शाखाएं  होगई । अनेक शाखाओं  में  परिवर्तन  शुरू हुआ और वे शाखा वनस्पति  तथा प्राणी बन गई । प्रत्येक  प्राणी अपने पिता के गुण रखते हुए भी कुछ विलक्षण होता गया और अपने से विलक्षण अपने पुत्रको बनाता गया । पुत्र भी इसी प्रकार विलक्षण वंशवृद्धि करता गया, परिणाम यह हुआ कि बहुत कालके बाद मूलप्राणी अपनी पहिली आकृतिप्रकृति  से बिलकुल  ही विलक्षण होगया । तद्दत् प्रथम बने हुए मूलबीज की अनेक शाखाओं  में  से एक शाखा के विकास का परिणाम यह मनुष्य भी है । मनुष्यका बाप मेढक, छिपकली होता हुआ बन्दर हुआ और बन्दरसे वनमनुष्य होकर मनुष्य  होगया । भिन्न भिन्न देशवासी मनुष्यों  के रुपरंग भाषा और विश्वास से ज्ञात होता है कि वे भिन्न  भिन्न  अनेक स्थानों  मे उपरोक्त  क्रमानुसार पैदा हुए, और एक दीर्घ कालतक एक दूसरे से अपरिचीत रहे । जिस प्रकार रोजके अनुभव, तकलीफ, आराम, नफा, नुकसान के नतीजों  ने धीरे धीरे ज्ञान प्राप्त  करते गये उसी तरह पहिले ' कूँ , कूँ ' 'आँ , आँ ' 'चूँ , चूँ ' 'माँ , माँ ' आदि बोलते रहे और उसीसे अमुक अमुक पदार्थ  लेते देते रहे, धीरे धीरे वही कूँ कूँ आदि उस उस वस्तुके लिये शब्द बनगये और इसी प्रकार भाषा बनगयी । इस विकासके अनुसार ज्ञान और भाषाकी उन्नति वर्तमान  समयतक पहुँची है, जो सबके सामने है ।

     यह चुम्बकरूप से वर्तमान  युरोपीय  विज्ञानवेत्ताओं का अन्तिम और अटल सिद्धांत  है । इसी को बुनियादी  पत्थर  मानकर उनके दर्शन, वैद्यक, ज्योतिषादि सभी विद्याओं  के सिद्धांत  कायम किये जाते है । और इसकी शिक्षा  दीजाती है । आज अंग्रेजी  भाषा में  इस विषयके हजारों  ग्रंथ उपस्थित  हैं  और रोज अनेकों  ग्रंथ लिखे जा रहे है । इन ग्रंथोको देशी, विदेशी सभी पढते हैं । और इन्हीं  के अनुसार गुप्त व प्रकट अपना अपना विश्वास रखते हैं ।

     यद्यपि विदेशियों  ने ही इन सिद्धांतों  के खण्डन में  भी सैकडों ग्रन्थ लिखे है पर भारत में  आजतक इसके विरूद्ध  सर्वांगको देखते हुए एक भी ग्रंथ नही लिखागया । हम धार्मिक  सभाओं  मे बड़े बडे़ बी.ए.यस्.ए. विद्वानों  को लेक्चर देते हुए और यह कहते हुए देखते हैं  कि हमारा धर्म, हमारे सिद्धांत  पूर्ण और सच्चे हैं  पर उसकी रक्षा में  उनकी महान् उपेक्षा  है । शोक ! ! !

     उपरोक्त  विकास वादके सारांश  में  दो पैराग्राफ  है । एक ईथर से लेकर पृथिवी तक, दूसरा बीजसे लेकर आजतक । इस दूसरे सिद्धांत का विस्तृत  उत्तर आगे चलकर इसी प्रकरण में  दिया जायेगा किन्तु पहिले पैराग्राफ  का उत्तर यहीं  दिये देते है । पहिले पैराग्राफ  मे कुंजीकी बात, तत्त्वकी बात एक ही है जिसको हम यहाँ  फिर दोहराये देते है ।

   " युरोपका विज्ञान प्रकृति मे परिवर्तन  मानता है । वोह मानता है कि ईथर क्रमक्रम ठंडा हो रहा है, इसीसे उसकी हालत बदलती रहती है " । युरोपीय विज्ञान को यह बात विवश होकर माननी पढी है, संसारका प्रत्येक  पदार्थ  नया, पुराना, बनता, बिगड़ता, जवान, वृद्ध होता देखने में  आता है । सूर्यकी गर्मीका कम होना, समुद्र का धीरे धीरे सूखते जाना, पहाडों  का टूटना आदि सभी तो परिवर्तन शील दृश्य हैंइसीसे उसे भी परिवर्तनशील मानना पडा है । किन्तु  अब हम उससे पूछते है कि - " क्या परिवर्तनशील होना किसी पदार्थ  का स्वाभाविक  गुण हो सक्ता है ? क्या स्वभाव में  परिवर्तन  हो सक्ता है " ? ? भी नहीं  - हरगीज नहीं . स्वभाव में  परिवर्तन  नहीं  होता । परिवर्तनशील होना स्वाभाविक  गुण नहीं  है । जब स्वभाव में  परिवर्तन  नहीं  होता ( उदाहरण  के लिए ) जब घड़ीका सुईका घूमना स्वाभाविक  नहीं  है तब इस प्रकृति का सूक्ष्म से स्थूल होना ईथर की गर्मीका क्रम क्रम ठंढा होना और संकुचित  होना कैसै स्वाभाविक  हो सकता है , क्या इसकी गर्मी कम होते होते किसी दिन बिलकुल ही कम न होजायेगी ? क्या फिरती हुई घड़ीकी सुई किसी न किसी दिन बन्द न होजायेगी ? घड़ीकी सुई फिरती हुई एक दिन जरूर ठहर जायेगी । उसी तरह ईथरकी गर्मी कम होते होते एक दिन बिलकुल शीतल होजायेगी । ' कम होना ' यह अस्थायी गुण है । जितने अस्थायी पदार्थ  है सब परिवर्तनशील  होते हैं  और जितने परिवर्तनशील पदार्थ  हैं  सब किसी न किसी दिन स्टॉप हो जाते है - ठहर जाते है । अतः यह सृष्टि  भी परिवर्तित होती हुई किसी न किसी दिन अवश्य  स्टॉप हो जायेगी  - ठहर जायेगी ।

       यह भी एक दार्शनिक  नियम है कि जो चीज कहीं  जाकर ठहरती है वह जरुर कहीं  न कहीं  से चली हुई होती ? अर्थात्  जो चीज किसी दिन ठहरने वाली है वह किसी न किसी दिन जरूर चली है मतलब यह कि जिसका अन्त है, उसका आदि भी है । और जिसका आदि है, उसका अन्त भी है ।

       घड़ी किसी न किसी दिन ठहरेगी । अतः वह किसी न किसी दिन जरुर चली है । पर याद रहे कि घड़ी  स्वयं  नहीं  चलपडी थीकिसीने उसे चलाया था और चलानेवाला चेतन ( ज्ञानी ) था इसी प्रकार इस परिवर्तनशील अर्थात् किसी दिन ठहर जानेवाली और किसी दिन चली हुई प्रकृतिका चलानेवाला भी कोई दूसरा था और निसंदेह  चेतन ( ज्ञानी ) था अन्यथा इसके चलाने की उसे याद ही कहासे आती !

     यदि प्रकृति मे स्वयं  चल पडनेका ज्ञान होता तो इसमें  परिवर्तन  न होता क्योंकि  स्वभाव में  परिवर्तन  कभी कही , हलचल आदि अस्थिर गुण नहीं  होते 'स्वभावनाम ही उस पदार्थ  का, जो अपने द्रव्य के साथ नित्य और एक रस रहे, किन्तु यहाँ  मैटर में  उसके स्वभाव-विरूद्ध, दो बड़े  संयोग नियोगात्मक परस्पर विरोधी  गुण एक काल में  एकही जगह, नियमबद्ध होकर काम करते हुऐ देखे जाते है, इससे सिद्ध होता है कि इस प्रकृति में  कृत्रिम और अस्थिर गुण किसी दूसरी जबरदस्त ताककी ओरसे डाले गयें  हैं  इसी सिद्धांत  को लेकर सांख्यकार कहते है कि -

' अकार्यत्वेऽपि तद्योगः पारवश्यात् ' 3/55 ।।

कार्य  न होनेपर भी इस प्रकृतिका योग जबरदस्ती  कराया गया है। अर्थात्  कार्यरुप होना यद्यपि  इसका स्वभाव नहीं  है तथापि  इस काम में  यह जबरदस्ती  लगाई गई  है । जिसने इस कार्य में  लगाया है, सांख्यकार कहते है कि :-

स हि सर्ववित् सर्वकर्ता 3/56 ।।

वह महान् शक्ति निसंदेह सर्वज्ञ और सर्वकर्ता है । उसी महान शक्ति को हम लोग परमात्मा  कहते है । फिर सांख्यकार  कहते है कि हमलोग

ईदृशेश्वरसिद्धिः सिद्धा 3/57 ।।

इस प्रकार ईश्वर  की सिद्धि  सिद्ध करते है ।

          पाठक ! नियम में  बँधी हुई इस परिवर्तनशील प्रकृति को किसी विज्ञानमय व्यापक शक्ति ने कार्य में  नियुक्त किया  है , अतः मानना पडेगा कि प्रकृति  के  ऊपर भी - ईथर ( आकाश ) के ऊपर भी एक ज्ञानवाली चेतन शक्ति  है जिसके आधिन यह सारी प्रकृति और उसकी रचना है । उसी प्रबल न्यायी शक्तिने जीवों  पर दया करके उनके कर्म फलों  को देने दिलाने के लिये इस सृष्टि की रचना की है । 

      हाथ से फेंका  हुआ रोडा जिस प्रकार पहिले क्षण मे तीव्र गतिवाला होता है और अन्त में  मन्दगति होकर गिर जाता है । इसी प्रकार यह प्रकृति भी आदि में  अधिक वेगवाली थी । उसका वेग अब क्रमक्रम घटता जाता है । यद्यपि  वह नये नये ग्रह उपग्रह चाहे अब भी बनाले पर स्मरण रहे कि वे ग्रह उतने टिकाऊ  न होंगे, जितने पुराने थे । वे ग्रह और अन्य सारे ग्रह उपग्रह किसी न किसी दिन रोडेकी भाँति क्षीणगति होकर गिर जायँगे-सारी प्रकृति  ठहर जायगी-और महाप्रलय होजायेगी  । अतः इस क्षीणप्राय दशाको 'ईवोल्यूशन थियरी ' वा ' विकासवाद ' नाम रखना सरासर विज्ञानके विरूद्ध है । मेरी राय में यदि इसे 'डिवोल्यूशन थियरी ' वा ' ह्रासवाद ' कहाजाय तो कोई बात नहीं ।


      पाठक ! जब विकासवाद ही सिद्ध नहीं  होता तो क्रम क्रम उन्नतिका सिद्धांत  कैसे कायम रह सकता है, और कैसै माना जा सकता हैंकि निकृष्ट  प्राणियों  से उत्कृष्ट  प्राणी बने बन्दर से मनुष्य बना ? अतएव उपरोक्त  युरोपीय  विज्ञानके प्रथम पैराग्राफ  के सारांश का समाधान होगया ।

अक्षरविज्ञान भाग २  => http://akshar-vigyan.blogspot.in/2016/10/blog-post_25.html यहाँ क्लिक करके पढ़े